Find out Best Mock Test Series for your upcoming Exams.

HomeReasoningReasoning – Distance And Directions Types with Examples here

Reasoning – Distance And Directions Types with Examples here

हैलो स्टूडेंट्स,
                    आज हम इस पोस्ट में Reasoning के अंतर्गत पुछा जाने वाला (Distance and Direction) दिशा और दूरी के प्रश्नों को किस प्रकार हल करे ताकि परीक्षा में हमारा समय कम लगे और हम पूरे जो इस तरह के दिए हुए प्रश्नों को जो 2 से 3 नंबर के लिए पूछे जाते है सबको हल कर सके | इस प्रकार के प्रश्न sbi, ibps, ssc और भी बहुत से प्रतियोगी परीक्षाओ में भी पुछा जाता है जिसे आसानी से हल तो किया जा सकता है परन्तु इसका अभ्यास करना इस टॉपिक को और बेहतर बना देता है जिससे दिए हुए प्रश्नों को हल करना और भी आसान हो सकता है |

Distance and Directions problems with solutions

निचे इस तरह के प्रश्नों के कुछ प्रकार बताये गये है जिस तरह प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाते है तथा इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए पाईथागोरस प्रमेय कि सहायता होती है अतः इसे भी तैयार रखे |

प्र. 1. सुरेश और महेश सुबह एक पार्क में टहलने गये है और वहाँ एक दूसरे के सामने मुंह करके खड़े हए है , तब सुरेश कि परछाई सुरेश की बायी ओर पड़ रही है तब महेश कि परछाई महेश के कौन से तरफ पड़ेगी ?
(A) पीछे
(B) सामने
(C) दायें
(D) बाएँ

हल :- 

1
distance and directions image 2

दोनों सुबह के समय एक – दूसरे के सामने खड़े हुए है, तब सुरेश कि परछाई सुरेश के बाएँ ओर पड़ रहा है तो महेश की परछाई महेश के दायीं और पड़ेगा |
अतः विकल्प (C) सही होगा |

प्र. 2. एक व्यक्ति एक प्वांईट से चलना शुरू करता है, उत्तर दिशा में 2 किमी चलता है, फिर दायें घूम जाता है और 2 किमी चलता है फिर दायें घूम जाता है और चलता है | यह बताइए कि अब वह कौन सी दिशा में जा रहा है?
(A) दक्षिण
(B) पूर्व
(C) उत्तर
(D) पश्चिम

हल :-

distance and directions image 2
distance and directions image

अब वह दक्षिण दिशा में जा रहा है |

प्र. 3. मोहन बिंदु A से पूर्व की ओर10 किमी बिंदु B तक चलता है, फिर वह दायाँ मुड़ता है और 3 किमी दूरी तक चलने के बाद फिर से दायें मुड़ता है और 14 किमी चलता है अब वह अपने प्रारंभिक बिंदु  A से कितनी दूरी पर है ?
(A) 4 किमी
(B) 5 किमी
(C) 24 किमी
(D) 27 किमी

हल :-

distance and directions image
distance and directions image

पाईथागोरस प्रमेय से ,
                   
                    कर्ण ² = लंब ² + आधार ²
                    AD   =  √ 3² + 4²
                             = √ 9 + 16
                             = √ 25
                             =  5

चूँकि BC 3 किमी है तब उतनी ही लम्बाई के कारण AD भी 3 होगा तथा AE =14 किमी है, तब D तक की दूरी 10 किमी है अतः  DE = 4 किमी होगा |
अब पाईथागोरस प्रमेय द्वारा हल करते है तब 5 प्राप्त होता है | अतः वह अपने प्रारंभिक बिंदु A से 5 किमी की दूरी पर होगा |

प्र. 4. राहुल उत्तर की ओर मुंह करके खड़ा है, अब वह दाहिने और मुड़कर 5 किमी चलता है | फिर वह बाएँ मुड़कर 10 किमी चलता है, अब एक बार फिर से दाहिना मुड़कर 10 किमी चलता है, तथा अंतिम में वह बाएँ मुड़कर 10 किमी चलता है ?
(i) प्रारंभिक बिंदु तथा अंतिम बिंदु के मध्य न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए |

हल :-

distance and directions image
distance and directions image

पाईथागोरस प्रमेय से ,


                      = √ 15² + 20²
                      = √ 225 + 400
                      = √ 625
                      =  25

प्र. 5. मै पश्चिम की ओरमुख किये हूँ | मै 90⁰ दक्षिणावर्त मुड़ता हूँ और 135⁰ वामावर्त मुड़ता हूँ | यह बताइये कि मेरा मुख किस दिशा में है ?
(A) दक्षिण
(B) उत्तर
(C) उत्तर – पश्चिम
(D) दक्षिण – पश्चिम

हल :-

distance and directions image

अतः मेरा मुख दक्षिण – पश्चिम की ओर होगा |

प्र. 6.   A ✖️ B का अर्थ है, A दक्षिण में है B के |
         A + B का अर्थ है, A पूर्व में है B के |
         A ÷ B का अर्थ है, A उत्तर में है, B के |
         A − B का अर्थ है, A पश्चिम में है B के |
तो P ÷ Q × R + S − T  हल कीजिए यदि T, R से पूर्व दिशा में हो तब Q कौन से दिशा में होगा S से |

हल :-
(i) शर्त –   P ÷ Q × R + S − T

distance and directions image

(ii) शर्त –   P ÷ Q × R + S − T

distance and directions image

(iii) शर्त –   P ÷ Q × R + S − T

distance and directions image

(iv) शर्त –   P ÷ Q × R + S − T

distance and directions image

( सभी भाग को मिलाकर(merge) लिखने पर )

distance and directions image
 दिशा चक्र द्वारा पता चलता है कि 

distance and directions image

अतः Q, S के दक्षिण – पूर्व दिशा में होगा |

फेसबुक पर अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करे !



कुछ और महत्वपूर्ण विषय :-

Share:

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

You May Also Like

 Reasoning – Blood Relations Solved Important Questions Series –  Q.1 Q.1. एक महिला की तस्वीर की ओर संकेत करते हुये...
हैलो स्टूडेंट्स,                Reasoning के बहुत सारे पोस्ट देने के बाद आज हम एक...
Hello Students ,              Reasoning जिसके बारे में तो आप जानते ही होंगे पर जैसे...