Find out Best Mock Test Series for your upcoming Exams.

HomeReasoning| Reasoning | Syllogism, Statement And Conclusion Tricks with Examples & Practice sets

| Reasoning | Syllogism, Statement And Conclusion Tricks with Examples & Practice sets



हेल्लो स्टूडेंट्स पिछले पोस्ट में हमने Critical thinking के बारे में आपको समझाया था उसमे हमने statement and conclusion वाले भाग को अलग पोस्ट में समझायेंगे कहा था , क्योकि इसमें कुछ टिप्स व ट्रिक्स होते है अथवा यह Syllogism (न्याय) के प्रश्नों के रूप में अक्सर आते है | तो आज हम आपको इसी टॉपिक के बारे में विस्तार से समझाने वाले है |

statement and conclusion tricks

Note :- अगर आप ये website  मोबाइल पर देख रहे है तो  मोबाइल को Rotate करके बेहतर experience ले सकते है 



जैसे कि नाम से ही आपको पता लग रहा होगा कि इस प्रकार के प्रश्नों में कुछ statement (कथन) दिया होता है, तथा उसके बाद निष्कर्ष(conclusion) दिया होता है , जिसमे से हमें अपना तर्क लगाकर सही विकल्प (Option) को चुनना होता है |यहाँ जो कथन दिया होता है उन सबको उसी रूप में हल करना होता है , चाहे वह असल जिन्दगी से भिन्न ही क्यों न हो |
यहाँ हम Possibility कि बात नही करेंगे हमारा उत्तर या तो 100% सही होगा या फिर 100% गलत होगा |

Statement :-

(1) सभी कॉपी पेन है |
(2) कुछ कॉपी पेन है |
(3) कोई भी कॉपी पेन है

हमें जो Statement दिया होगा उसमे इस टाइप के कथन दिए होंगे अब इन्हें आसानी से समझेंगे के लिए वेन डायग्राम कि सहायता लेते है |

(1) सभी कॉपी पेन है |

वेन डायग्राम –

यहाँ सभी कॉपी पेन है , दिया गया है तो इसको इस प्रकार से दर्शाए है  चूँकि कॉपी के प्रत्येक भाग को पेन पूरी तरह से ढँक ले रहा है यानी हम कह सकते है कि सभी कॉपी पेन(Pen) है |



(2) कुछ कॉपी पेन है |

वेन डायग्राम  –

यहाँ दिया गया है कि कुछ कॉपी पेन है, अर्थात वेन डायग्राम के दोनों गोले एक – दुसरे के कुछ भाग को आपस में काटेंगे जैसे कि चित्र में दिखाया गया है |

(3) कोई भी कॉपी पेन नही है |

वेन डायग्राम –

अगर कथन में दिया गया है, तो हम इसे दोनों गोले के रूप में अलग – अलग दर्शाएंगे | जिससे ये एक – दुसरे से सम्बंधित नही हो |

Example –

कथन  :-    1. सभी पेन किताब है |
                 2. सभी किताब कॉपियाँ है |

निष्कर्ष  :-   1. सभी पेन कॉपियाँ है  |
                   2. सभी किताब पेन है |
                   3. कुछ कॉपियाँ पेन है |

(A) निष्कर्ष I अनुसरण करता है |
(B) निष्कर्ष II अनुसरण करता है |
(C) निष्कर्ष I व III दोनों अनुसरण करता है |
(D) निष्कर्ष I व  II व III अनुसरण करता है |


उत्तर :  (C) निष्कर्ष(conclusion) I व III अनुसरण करता है |

विस्तार ( Explanation ) :-

(1) निष्कर्ष I में दिया गया है कि सभी पेन कॉपियाँ है |

अब यदि वेन डायग्राम के अनुसार देखते है, तो पेन के प्रत्येक भाग को कॉपियाँ पूरी तरह से ढँक(Cover) ले रही है , अतः हम कह सकते है, कि सभी पेन(Pen) कॉपियाँ है |

(2) सभी किताब पेन है , इसके अनुसार पेन के प्रत्येक भाग को किताब जरुर ढँक रहा है, परन्तु किताब के कुछ ही भाग में पेन है क्योकि पेन, किताब(Book) के पूरे भाग को नही ढँक(Cover) रहा है, अतः हम कह सकते है कि यह गलत है |
(3) कुछ कॉपियाँ पेन है , वेन डायग्राम में देखे तो कॉपियाँ के कुछ हिस्से को किताब(Book) ढँक रहा है, जबकि पेन किताब के कुछ भाग को अतः पेन किताब के कुछ भाग को तो ढँक रहा है , लेकिन साथ में कॉपियाँ के कुछ भाग को भी Cover कर रहा है | जिससे हम कह सकते है कि यह निष्कर्ष भी सही होगा |

(1) सभी पेन कॉपियाँ है  |   ✔️
(2) सभी किताब पेन है  |    ✖️
(3) कुछ कॉपियाँ पेन है  |    ✔️

अब यहाँ चूँकि निष्कर्ष I व II सही हो रहा है तब हम विकल्प में देखते है कि विकल्प दिया गया है या नही

तो विकल्पानुसार ,

विअक्ल्प C सही होगा

नोट : यदि विअक्ल्प में I व III दोनों अनुसरण करेगा यह नही दिया होता तब हम इनमे से कोई नही लिखते यही इसका सही उत्तर होगा उस टाइम



Example 2.  :

कथन –   1. कुछ आदमी चिड़ियाँ है |
              2. कुछ पशु आदमी है |

निष्कर्ष –  (1) कुछ आदमी चिड़िया है |
                (2) कुछ पशु आदमी है  |



चूँकि निष्कर्ष I व II दोनों सही है या अनुसरण करता है अतः हमारा उत्तर निष्कर्ष I व II दोनों अनुसरण करता है होगा |

Advance Syllogism :- 

इससे पहले जो वेन डायग्राम से हल किये है वो सब बेसिक Syllogism में आते है परन्तु Advance Syllogism के परीक्षा में आने कि संभावना अधिक होती है तथा यह थोडा मुश्किल भी होता है क्योकि इसमें हमें दो वेन डायग्राम बनाना पड़ता है |

(I)   Basic Syllogism
(II) Advance Syllogism
Note –  प्रश्न – कैसे पहचाने कि किस प्रश्न में दो डायग्राम बनेंगे  ?

 उत्तर  :- हम सबसे पहले विकल्प में देखेंगे यदि – या तो I या तो II निष्कर्ष अनुसरण करता है | यदि इस प्रकार के विकल्प हो तो दो डायग्राम बनाते है क्योकि 99% परिस्थिति में यही सही होता है |

Example :-

कथन –  (I) कुछ कलम चॉक है  |
            (II) कुछ चॉक पेन है     |
           (III) सभी पेन कॉपी है   |
           (IV) कोई कॉपी किताब नही है |

निष्कर्ष :  (I) कुछ कॉपी  कलम है |
              (II) कोई पेन किताब नही है |

विकल्प  :-

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है |
(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है |
(C) या तो निष्कर्ष I अनुसरण करता है या तो निष्कर्ष II अनुसरण करता है |
(D) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते है |

हल = 
 कथन के अनुसार  –
बेसिक डायग्राम ;



Advance digram –  इस डायग्राम में कॉमन पार्ट को लिया जाता है |

कथन अनुसार ,

(I) कुछ कलम चॉक है |

(II) कुछ चॉक पेन है |

जब हम Advance डायग्राम बनाते है , तब दोनों से कॉमन लेना होता है जो यहाँ लिया गया है

(III) सभी पेन कॉपी है |

(IV) कोई कॉपी किताब नही है |

यहाँ दिया गया है कि कोई कॉपी किताब(Book) नही है इसलिए हम किताब(Book) को भी कलम व चॉक से कॉमन ले लेंगे |



अब निष्कर्ष के अनुसार हल करते है  |
बेसिक



Advance 

निष्कर्ष- I) कुछ कॉपी कलम है |
            II) कोई पेन किताब नही है |

basic                                 Advance
   ✖️                                         ✔️
   ✔️                                         ✔️

निष्कर्ष I Basic डायग्राम के लिए गलत है , जबकि Advance डायग्राम के लिए सही है |
निष्कर्ष II बेसिक डायग्राम के लिए भी सही है तथा एडवांस डायग्राम के लिए भी अतः निष्कर्ष II अनुसरण करता है |
Note – अगर किसी प्रक्रिया / प्रश्न के निष्कर्ष में I बेसिक का तथा II एडवांस का निष्कर्ष सही होता है या इसके विपरीत भी होता है तो इस अवस्था में हम या तो I या II अनुसरण करेगा विकल्प चुनेंगे |

या तो I सही या तो II सही  |

जल्द ही हम आपको इससे सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध कराएँगे बने रहिये हमारे साथ! धन्यवाद |



इसे भी पढ़े :- 

➤  Reasoning | Critical Thinking explanation with example
➤  Reasoning Alphabetical Series tips tricks and example 
  Reasoning | Analogy Series, Study materials and Examples
➤  How to Prepare for CTET Exam | CTET 2018 Exam की तैयारी कैसे करे !
➤  Reasoning | Blood Relation Solved Questions with Examples in pdf

Share:

    1 Comment

  1. 19 January 2022
    Reply

    Too good

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

You May Also Like

 Reasoning – Blood Relations Solved Important Questions Series –  Q.1 Q.1. एक महिला की तस्वीर की ओर संकेत करते हुये...
हैलो स्टूडेंट्स,                Reasoning के बहुत सारे पोस्ट देने के बाद आज हम एक...
Hello Students ,              Reasoning जिसके बारे में तो आप जानते ही होंगे पर जैसे...